लोहरदगा, मई 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। मजदूर दिवस के अवसर पर नगर पर्षद लोहरदगा द्वारा सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक अधिकारी मुक्ति कीड़ो, अध्यक्ष अनिल उरांव, उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर एवं वार्ड पार्षदों द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।नप अध्यक्ष अनिल उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर समाज का अभिन्न अंग हैं। उनके अधिकारों एवं कल्याण के प्रति नगर परिषद सदैव प्रतिबद्ध है। मजदूरों के सम्मान और हितों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने मजदूरों के श्रम, लगन एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी विकास कार्य की कल्पना अधूरी है। यह भी पढ़ें- अनुमंडल में मनाया गया विश्व मजदूर दिवस, दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.