मजदूर दिवस पर दिहाड़ी मजदूरों को भेंट किया गया उपहार
हजारीबाग, मई 2 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गुरुग्राम पब्लिक स्कूल, विष्णुगढ़ के द्वारा दिहाड़ी मजदूरों के प्रति सम्मान में हॉस्पिटल चौक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने दिहाड़ी मजदूरों के साथ कुछ समय बिताया और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। सभी मजदूरों को उपहार, थैंक यू कार्ड, हस्त-निर्मित कार्ड देकर उनके श्रम के प्रति आभार प्रकट किया गया। मजदूरों के बीच मिठाई भी बांटी गई। निदेशक प्रभात कुमार ने कहा कि समाज के निर्माण में मजदूरों की अहम भूमिका रहती है। उनके श्रम का सम्मान करना सभी का कर्तव्य होना चाहिए। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर सहायक स्टाफ को किया सम्मानित विद्यालय की इस पहल से सभी मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। मौके पर निदेशक प्रभात कुमार, प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.