चाईबासा, मई 2 -- गुवा । 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु-किरीबुरू इकाई ने पूरे शहर में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। श्रमिकों ने अंबेडकर चौक से मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपने अधिकारों, एकता और संघर्ष का संदेश दिया। रैली की शुरुआत अंबेडकर चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित हुए। मोटरसाइकिलों पर सवार होकर श्रमिकों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और मजदूर एकता, हक और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम जनता का ध्यान आकर्षित करती रही। रैली के उपरांत संघ के सदस्यों ने सेल किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा में मई दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: मजदूर-किसान हितों के लिए संघर्ष का शंखनाद इस दौरान श्रमिकों ने मजदूर दिव...