साहिबगंज, अप्रैल 3 -- तालझारी। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक)के जिला महामंत्री मो इमाम विश्वास की अध्यक्षता में कारणपुरातो सामुदायिक भवन में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में संगठन मजबूती को लेकर जिला कमेटी की सदस्यता अभियान और मई दिवस की सफलता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी शामिल हुए। बैठक में जिला पदाधिकारी के बारे में चर्चा विस्तार से निष्क्रिय कार्यकर्ता का दायित्व में फेरबदल किया गया । इसकी सूची केंद्र कमेटी को सौपनी है। मई दिवस कार्यक्रम का स्थान बाकुडी से परिवर्तन कर राजमहल में करने पर चर्चा है। बैठक में मिथुन यादव, इकरामुल अली, पोलुस गुरुजी टुडू,निखिल यादव, दीपक मंडल, मो सैयदअख्तर, मो मुक्लेश्वर रहमान, पवन किस्कु, अमीन खान, नजीर अंसारी, राकेश महतो, मंझला मुर्मू, मन...