आगरा, मई 1 -- मजदूर दिवस के अवसर पर लीडर्स आगरा परिवार द्वारा पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में कार्यक्रम आयोजित कर सफाईकर्मियों और कामगारों का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता संरक्षक सुनील बग्गा ने की। इस मौके पर महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि रोहित गोयल, सुमित अग्रवाल, रोहित लूथरा, करन सिंह और राजीव सिंघल की ओर से कामगारों को उपहार स्वरूप भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीने के लिए मिल्टन की आकर्षक बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में सुनील बग्गा, सुनील जैन, डॉ. अशोक कुशवाहा, अनुज जैन, सुशील जैन, संजय कुमार, करन सिंह, रोहित लूथरा, अंकुर जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बांटे वाटर कूलर यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 40 श्रमिकों का सम्मान यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने श्रमिकों को किया सम्मानित

हिंदी हिन...