घाटशिला, मई 3 -- घाटशिला, संवाददाता। मजदूर दिवस पर आईसीसी वर्कर्स यूनियन मऊभंडार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 66 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एचसीएल-आईसीसी के ईडी सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी ने फीता काटकर किया। साथ ही उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व मजदूर दिवस पर यूनियन नेताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत मजदूर साथियों को श्रद्धांजलि दी तथा एटक का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शाम के समय स्थानीय कलाकारों, खासकर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस : मेहनतकश हाथों से चलती है विकास की रफ्तार, उनका योगदान अहम सीट एंड ड्र...