बिहारशरीफ, मई 2 -- मजदूर दिवस : मेहनतकश हाथों से चलती है विकास की रफ्तार, उनका योगदान अहम श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने का अधिकारियों ने लिया संकल्प मजदूरों के सम्मान में कर्मियों ने किया रक्तदान श्रम संयुक्त भवन परिसर में सैकड़ों मजदूरों को दी गयी योजनाओं की जानकारी फोटो: लेबर 01 : हरनौत रेल कारखाना में मजदूर दिवस कार्यक्रम में शामिल लोग। लेबर 02 : राजगीर आयुध निर्माणी कारखाना में मजदूर दिवस पर रक्तदान करते कर्मी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। मेहनतकश हाथों से ही विकास की रफ्तार चलती है। उनका योगदान बहुत ही अहम है। इंजीनियर चाहे जितनी डिजाइन या प्रोजेक्ट तैयार कर लें, उसे धरातल पर मजदूर ही उतारते हैं। रेलवे लाइन से लेकर बहुमंजिल इमारतें हों या फिर टनेल से लेकर कारखाना में उत्पादन यहां तक कि खेतों में भी मजदूरों के बिना किसान ...