बक्सर, जून 30 -- पेज तीन के लिए ----- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। ‎नया भोजपुर थाना क्षेत्र के नया भोजपुर गांव में एक मजदूर के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने की घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। मजदूर ने रुपया छीनने के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जबकि पुलिस की जांच में मोबाइल चोरी की बात खुलकर सामने आई है। पुलिस के अनुसार मजदूर नौशाद कुरैशी के एक मित्र की मोबाइल चोरी हो गई थी। मोबाइल चोरी का आरोप आकाश यादव पर लगा था। दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था। इसी विवाद में आरोपितों ने मजदूर नौशाद को गर्म खुरपी से दागते हुये मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- मजदूर को प्रताड़ित करने की घटना में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आकाश यादव और उसके भाई विकास यादव को गिर...