आगरा, जून 8 -- एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर सोमवार सुबह पैदल घर जा रहे मजदूर की डम्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। डम्पर मजदूर को करीब दो सौ मीटर तक घसीटता ले गया। उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम व पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डम्पर को कब्जे में ले लिया है। नगला मनी गांव का रहने वाला 32 वर्षीय अनुपम पत्थर व टाइल्स लगाने का काम करता था। सोमवार सुबह वह पिपरिया गांव काम करने गया था। वहां से पैदल घर लौट रहा था। तभी एत्मादपुर की ओर से तेज गति से आ रहे बालू से भरे डम्पर ने मजदूर को चपेट में ले लिया। मजदूर डम्पर के पहिये में फंस गया। करीब दो सौ मीटर तक घिसटता चला गया। अनुपम की मौके ही मौत हो गई। उसका शव ...