मथुरा, फरवरी 26 -- थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने तकादे को लेकर विवाद होने पर युवक की हत्या करने के आरोप में वांछित आरोपियों की तलाश में तीन टीमें संभावित स्थलों ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात गांव दामोदरपुरा में मजदूरी के रुपयों का तकादा करने पर नामजदों ने एक युवक हरिओम को घर बुलाकर सरिया,डंडा आदि से मारपीट कर हत्या कर दी थी तो दूसरे साथी मनोज को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कल्ला समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार रात पुलिस टीम ने एक हत्यारोपी कल्ला निवासी दामोदरपुरा, सदर को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद की थी। वहीं तीन पुलिस टीमें हत्या में वांछित चल रहे सुरेश, जीतेन्द्र ...