पीलीभीत, जून 1 -- मंडी के केला प्लांट पर रखी क्रेट और अन्य सामान उठाने का विरोध करने पर चार युवकों ने उसकी पिटाई लगा दी। पिटाई से मजदूर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मजदूर के पिता की शिकायत पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला हबीबंगज के रहने वाले मुकेश उर्फ मिथलेश मंडी में मौजूद केला प्लांट पर काम करते हैं। रविवार को मुकेश प्लांट पर केला कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान प्लांट पर कुलदीप, अमित गुप्ता, पालजीत और राठौर बाइक से पहुंच गए। आरोपी प्लांट से केले और क्रेट आदि सामान उठाने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोगों पर एफआईआर मुकेश ने उन्हें मना किया। इस पर चारों आरोपी मुकेश के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध पर चारों आरोपियों ने मुकेश पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहा...