अमरोहा, दिसम्बर 20 -- मंडी धनौरा। साइबर ठग ने मजदूर के बैंक खाते से एक लाख रुपये की धनराशि उड़ा दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव वासीपुर निवासी अली वारिस नोएडा में मजदूरी करता हैं। उसका बचत खाता एचडीएफसी बैंक में है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक लिंक आया। लिंक को खोलने पर उसके खाते से एक लाख रुपये की धनराशि कट गई। उसने तुरंत बैंक स्तर पर संपर्क किया। थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। अज्ञात लिंक, कॉल और मैसेज से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...