बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। इसरो द्वारा संचालित यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (युवीका) समर कैंप के लिए जिले से एक मात्र सत्यम राज का चयन हुआ है। इनका चयन यूआर राउ सेटेलाइट केंद्र बंगलुरू के लिए हुआ है। वह डंडारी प्रखंड के मेहा उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र है। युविका प्रोग्राम के लिए बिहार से कुल 4552 आवेदन क्वीज प्रतियोगिता में आये थे। कुल अंक 180 में 176 अंक लाकर अपनी मेधा का परचम लहराया। 11-22 मई तक सत्यम भारत सरकार की खर्च पर विभिन्न वैज्ञानिक आयाम समझने के लिए यूआर राउ सेटेलाइट बंगलुरू जाएंगे। छात्र सत्यम राज ने बताया कि वह वर्तमान में 10वीं का छात्र है। उनका सपना एक बेहतर वैज्ञानिक बनकर भारत को अंतरराष्ट्रीय पर शक्तिशाली देश बनाने का है। साथ ही अपने परिवार, समाज, जिला व बिहार के गौरव को बढ़ाना। उन्होंने बताया कि उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.