अमरोहा, अप्रैल 28 -- साहूकारों की कथित प्रताड़ना व कर्ज से तंग आकर मजदूर के आत्महत्या करने के मामले में स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पत्नी ने इस बावत पुलिस को तहरीर भी दी है। गौरतलब है कि सोमवार को नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय राजवीर सिंह ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी कविता का आरोप है कि करीब एक साल पहले उन्होंने बेटी की शादी के लिए क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगे भाइयों से लगभग तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। परिजनों का आरोप है कि कर्ज चुकाने के बावजूद रकम कम नहीं हुई, बल्कि ब्याज बढ़ता ही गया। यह भी पढ़ें- कर्ज के बोझ से तंग मजदूर ने दी जान साहूकार लगातार घर आकर पैसे देने के लिए दबाव बनाते हुए धमकाते थे। इसके चलते राजवीर मानसिक तनाव में थे। वहीं मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस न...