मजदूर की हत्या मामले में हत्यारोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। थाना दोहरीघाट, एसओजी व स्वॉट टीम ने बुधवार की देर शाम मजदूर की गमछे से गला दबाकर हत्या के मामले में फरार हत्यारोपित को पनईल बिहटा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस लाइन में मामले का पर्दाफाश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 100 रुपया उधारी मांगने के विवाद को लेकर हत्यारोपित ने नशे की हालत में मजदूर की गमछे से गला दबाकर हत्या करशव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपित से कड़ी पूछताछ में जुटी है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गदयापार निवासी 42 वर्षीय रामभवन चौहान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में मजदूरी का कार्य करता था। पांच दिन पूर्व शनिवार की सुबह वह घर से काम के लिए निकला था। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा था। मृतक के भाई रामकरन चौहान ने काफी खोजबीन किया था, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.