सीवान, फरवरी 25 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव में सोमवार की रात गोली लगने से झूलन प्रसाद की मौत हो गयी। पुलिस की शुरूआती जांच में आपसी विवाद निकलकर सामने आया है। इस मामले में मृतक के बेटे उमाशंकर प्रसाद ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन में दो नामजद व दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मिले आवेदन के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी व अज्ञात को चिन्हित करने को लेकर स्थानीय लोगों की भी मदद ले रही है। बताया जाता है कि इस घटना को पुलिस गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे थे और इस घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर एफएसएल की टीम भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.