मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरपुर बक्स निवासी टुन्नी राम के पुत्र राजू राम 38 की पटना के गर्दनीबाग में 28 जून को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गर्दनीबाग थाना से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक के समीप उसका शव मिला। राजू विधानसभा के संग्रहालय भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। पुलिस ने लावारिस शव मान कर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों को जानकारी होने पर शनिवार को राजू का पुतला बना कर गांव में अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद फोटो से राजू की पहचान हुई। परिजनों हत्या कर शव को फेंक देने की आशंका जताई है। राजू राम की दोनों पत्नी रीता देवी और सोना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसे चार पुत्र साहिल कुमार, सरोज कुमार, पवन कुमार और अमर कुमार हैं। जन सुराज के नेता चंदेश्व...