हरदोई, जुलाई 5 -- हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के जन्डैल पुरवा में 22 वर्षीय मजदूर बृजेश कुमार का शव मकान की स्लैब से निकली सरिया में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां आशा देवी ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष पहले बृजेश की शादी बिलग्राम क्षेत्र के हथौड़ा नूरपुर गांव में हुई थी। उनका कहना है कि बेटा तीन दिन पहले ससुराल गया था और फोन पर पत्नी, ससुर व एक अन्य व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई थी। मां ने पत्नी समेत तीन लोगों पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव मौके से शराब के दो पाउच, दो गिलास और एक लोटा भी मिला। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपो...