बक्सर, जनवरी 28 -- पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के सुघरडेरा गांव में झारखंड से मजदूरी करने आए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झारखंड के भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरगोड़ा निवासी 60 वर्षीय सुधीर महतो के रूप में की गई है। यह घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर महतो पेशे से पेंटर था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सुघर डेरा गांव निवासी कमलेश सिंह के बड़े भाई झारखंड के भूली स्थित पत्थरगोड़ा में रहते है। वहीं से सुधीर को घर पेंट कराने को लेकर गांव बुलाया गया था। मंगलवार को वह गांव पहुंचा और शाम में भोजन करने के बाद सो गया। बुधवार सुबह जब गृहस्वामी ने उसे जगाकर काम शुरू कराने की कोशिश की, तभी अचानक उसकी तबीयत...