गढ़वा, अप्रैल 20 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव में एक बार फिर रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश गए मजदूर की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। मझिगावां निवासी 49 वर्षीय उपेंद्र गुप्ता की शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपेंद्र छत्तीसगढ़ के शक्ति जिलांतर्गत स्थित वेदांता पावर प्लांट के सिंघीतराई इकाई में बतौर मजदूर का काम करता था। 14 अप्रैल की दोपहर प्लांट में बॉयलर की हाई प्रेशर स्टीम पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हुआ। उसमें कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए थे। घटना में कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- सक्ती वेदांता प्लांट हादसे में एक और की मौत, आंकड़ा बढ़कर हुआ 24; 12 का इलाज जारी वहीं कई गंभीर रूप से झुलस गए। उपेंद्र भी इस हादसे में ग...