रामगढ़, अगस्त 14 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्नेस भट्ठी ब्लास्ट मामले में मजदूर की मौत ने प्लांट के कामगारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 9 अगस्त को प्लांट में फर्नेस भट्ठी में ब्लास्ट होने से नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे के बाद घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। इनमें एक मजदूर की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जान जोखिम में डालकर रोजी-रोटी कमाने वाले कामगारों की सुरक्षा की उठी मांग

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल फर्नेस हादसे में मजदूर की मौत ने औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। मजद...