प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साउथ मलाका में मंगलवार को एक प्लॉट पर नींव की खोदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल के जर्जर मकान का एक हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मृतक के भाई की तहरीर पर प्लॉट मालिक और ठेकेदार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इधर, पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के मुताबिक, कीडगंज निवासी इंद्रजीत निषाद साउथ मलाका स्थित अपने प्लॉट पर होटल का निर्माण करा रहा था। इसके लिए ठेकेदार शुभम मिस्त्री की देखरेख में कुल नौ मजदूर काम कर रहे थे। मंगलवार को प्लॉट में नींव खोदाई और बीम बांधने का काम चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी प्रकाश केसरवानी के मकान का हिस्सा ढह गया। मलबे क...