धनबाद, मई 28 -- निरसा। गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में बन रहे एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान बुधवार को हुई दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक अभिजीत मुर्मू (20 वर्ष) निरसा थाना अंतर्गत रामकनाली, जिलिंगटांड़ निवासी बुधन मुर्मू का पुत्र था। दोपहर दो बजे हाइवा से केसिंग पाइप उतारा जा रहा था, इसी दौरान एक पाइप अभिजीत के सीने पर आ गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गुरुवार को मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी का गेट जाम कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...