लखनऊ, फरवरी 12 -- छह साल से लिव-इन रिलेशनशिप पर किराए पर रहता था युवक शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस अस्पताल ले गई, डॉक्टर ने मृत घोषित किया सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर में बुधवार देर शाम एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। अमौसी निवासी अमित (26) मजदूरी करता था। वह छह वर्षों से गौरी गांव में गुंजन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में किराए पर रहता था। उसके दो बच्चे हैं। मृतक के पिता प्रकश राजपूत ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे गुंजन उनके घर गई। करीब एक घंटे रुकने के बाद वह वापस चली गई। पिता का आरोप है कि शाम करीब चार बजे उन्होंने गुंजन को फोन मिलाया तो उसने फोन काट दिया। दोबारा ...