मुंगेर, अगस्त 1 -- धरहरा, प्रवीण सिंह/ एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के औड़ाबगीचा गांव की 22 वर्षीय रचना कुमारी ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। गांव के सरकारी विद्यालय से पढ़ाई शुरू करने वाली रचना का चयन , भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ,मुंबई में प्लांट ऑपरेटर पद पर हुआ है।

रचना की शिक्षा यात्रा उन्होंने 10 दिसंबर 2024 को संस्थान में योगदान दिया और प्रशिक्षण के दौरान थ्योरी में टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रचना के पिता रंजीत यादव धरहरा की स्थायी पौधशाला में दैनिक मजदूर के रूप में कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता मुनेश्वरी कुमारी आशा कार्यकर्ता हैं। परिवार की सीमित आय के बावजूद माता-पिता ने बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। रचना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्य...