मजदूर की पत्नी से 19 हजार की ठगी
बरेली, मई 15 -- भमोरा। बैंक में रुपये जमा करने आई मजदूर की पत्नी से दो अजनबी युवकों ने 19 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी ।गांव नितोई के धर्मेन्द्र राजपूत की पत्नी लज्जा वती ने बताया कि उसका पति नोएडा मे रहकर मजदूरी करता है। वह गुरुवार की दोपहर थाने गेट से कुछ दूर बैंक ऑफ बडौदा शाखा के अपने खाते में 19 हजार रुपए जमा करने आई थी। बैंक में एक अजनबी युवक महिला का फार्म भरने लगा। इस बीच उसने उसके रुपये बदल लिए। अपने पास कपड़े में लिपटे कागज के टुकड़ों को नोटों की गड्डी बताकर थमा दिया। वह फरार हो गया। लज्जावती ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी पुलिस दी पुलिस ने जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.