मैनपुरी, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के ग्राम नगला भूपाल में बुधवार सुबह मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान व नकदी जलकर राख हो गई। क्षेत्र के ग्राम नगला भूपाल निवासी गुड्डी देवी पत्नी पप्पू यादव अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहकर परिवार का पालन पोषण करती है। बुधवार सुबह 11:30 बजे पप्पू यादव खेतों में काम करने चला गया। तभी अचानक से झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े व 11,500 रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में आग से सामान राख, बुजुर्ग दंपति को ग्रामीणों ने बचाया ग्रामीणों ने पीड़ित गुड्डी देवी के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग प्रशा...