मजदूर की झोपड़ी में लगी आग, बछड़े की मौत
चंदौली, अप्रैल 25 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से मजदूर कैलाश की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। अगलगी से आसपास ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची रही। आग की चपेट में आने से एक बछड़े की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में मजदूर कैलाश का राशन, कपड़े, बर्तन समेत पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार अगलगी में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी समान जल चुका था। यह भी पढ़ें- खलिहान में आग लगने से नेबारी का पुंज जलकर हुआ खाक ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दिघलबैंक चेक पोस्ट के पास घर में लगी आग, एसएसबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.