पलामू, सितम्बर 6 -- पांकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के डंडार स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय में एनसीसी की नई बहाली के लिए कैडेट चयन कार्यक्रम 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से कॉलेज परिसर में शुरू होगी। यह चयन 44 झारखंड बटालियन एनसीसी, डालटनगंज के तत्वावधान में किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। इसके तहत 1600 मीटर दौड़, पुश-अप और सिट-अप जैसी परीक्षाएं ली जाएंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम ने सत्र 2026-30 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से एनसीसी की नई बहाली के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्राचार्य ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय से पहले कॉलेज परिसर पहुंचने और चयन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह क...