सिमडेगा, अप्रैल 20 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टिनगिना पंचायत स्थित ढोढ़ीबहार गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया गया कि गांव निवासी संजय टोपनो नागपुर से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में रास्ते में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्रों ने बताया कि उनके पिता का शव महाष्ट्र के चंद्रपुर जिला के ब्रहापुरी थाना में रखा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से शव को पैतृक आवास तक लाने में मदद की गुहार लगाई है। - यह भी पढ़ें- सीएम के निर्देश पर सरकारी खर्च पर घर लाया जाएगा बहरागोड़ा के मजदूर का शव यह भी पढ़ें- कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...