बेगुसराय, जनवरी 4 -- सिमरिया धाम। बेंगलुरु कमाने के लिए गए युवक की मौत शुक्रवार को छत की सीढ़ी से गिरने से हो गई। रविवार को उसका शव सिमरिया-दो पंचायत के बरियाही गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक बरियाही गांव के वार्ड-आठ निवासी कृष्ण नंदन साह के 20 वर्षीय पुत्र चमरू कुमार साह है। घटना के संबंध में पंसस प्रतिनिधि राजीव यादव ने बताया कि मृतक दो माह पूर्व ही कमाने के लिए बेंगलुरु गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...