बागपत, मई 7 -- बागपत। मजदूरों ने डीएम को न्यूनतम मजदूरी न देने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद गुरुवार को डीएम ने मजदूर और भट्ठा स्वामियों के साथ बैठक की। दोनो पक्षों की बातों को सुना गया, लेकिन बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ। मजदूरों को कुछ दिन का समय दिया है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुक्रमपाल ने बताया कि भट्ठा स्वामी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दे रहे है, जिससे मजदूर के सामने भूखों मरने की नौबत आ रही है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम पथाई रेट 718 रुपये प्रति हजार है, जबकि कहीं मजदूरों को 500 तो कहीं 600 रुपये प्रति हजार ईंट पथाई का रेट दिया जा रहा है। शिकायत के बाद डीएम की अध्यक्षता में भट्ठा स्वामियों के साथ बैठक हुई थी, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला है। भट्ठा मालिक झूठ बोल रहे है कि न्यूनतम मजदूरी दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.