बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। नवादा गांव के किसान को सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। किसान को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गांधी गांव में सड़क निर्माण कर रहे मजदूर को सांड ने टक्कर मार दी। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालैनी क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार की शाम 65 वर्षीय किसान सुखपाल सिंह को आवारा सांड ने टक्कर मार दी। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह सांड को भगाया और सुखपाल को बालैनी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने किसान सुखपाल को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांधी गांव में सड़क निर्माण कर रहे मजदूर बामनौली के राहुल को सांड ने गंभीर रूप में घायल कर दिया। उसे जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.