जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अरवल अंचल परिषद द्वारा परासी बाजार सभा की गई। झंडा तोलन चतुर्गुण पासवान द्वारा किया गया। आयोजन के पूर्व पार्टी के शताब्दी वर्ष के बैनर के साथ जुलूस निकाल सीपीआई का शताब्दी वर्ष मनाया। सभा की अध्यक्षता चतुर्गुण पासवान और संचालन रघुवंश राय ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव अरुण कुमार पासवान ने कहा कि आज देश बहुत संकट में है। क्योंकि कि पार्टी के आंदोलन से हासिल मजदूर- किसानों के तमाम अधिकारों को छीना जा रहा है और उसे दबाने के लिए समाज में जाति - धर्म का झगड़ा लगाया जा रहा है। इसलिए पार्टी के संघर्ष को तेज करने का आहवान किया। साथ ही कहा कि भाकपा देश की जनता के लिए सबसे गौरवशाली पार्टी है जिसने देश के सभी तबकों के लिए संघर्ष कर उपलब्धियों को हासिल किया है।...