आदित्यपुर, जनवरी 5 -- गम्हरिया, संवाददाता। झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित मजदूर एकता महासम्मेलन में एकता एवं संगठन की अखंडता का संकल्प लिया गया। यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील गोराई के नेतृत्व मे सापड़ा के दोमुहानी नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां शामिल हुए। उन्होंने संबोधित करते हुए मजदूरों से एकता बनाकर संघर्ष करने की अपील की। कहा, हक एवं अधिकार के लिए मजदूरों को आगे आना होगा। जिलाध्यक्ष सुनील गोराई ने मजदूरों को अपनी समस्याओं से अवगत कराने की अपील की। कहा, औद्योगिक क्षेत्र में अब किसी मजदूर के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। सम्मेलन में मजदूर आंदोलन को और तेज करने एवं संगठन क़ो अधिक धारदार बनाने का मंत्र दिया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में मजदूरों ने यूनियन की ...