कोडरमा, मई 8 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। बिहार झारखंड स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (बीएसएसआरयू ) झुमरी तिलैया इकाई का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। सम्मेलन में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, संगठन की मजबूती और आने वाले समय में संघर्ष को तेज करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता सुनील कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव दिलीप सिन्हा ने किया। इसके बाद नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुनील कुमार गुप्ता को पुनः अध्यक्ष, दिलीप सिन्हा को सचिव तथा बाबलू कुमार मोदी को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही आठ सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि यूनियन हमेशा मजदूरों की आवाज बनकर खड़ी रही है। यूनियन के राज्य अध्यक्ष केडी प्रताप, उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने आने वाले दिनों मे...