पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ, ज्ञान विज्ञान समिति, झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पलामू यूनिट ने देशभर में चल रहे मजदूर आंदोलनों के समर्थन में एकजुटता की अपील की है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि गुड़गांव-मानेसर, नोएडा, फरीदाबाद, भिवाड़ी और पानीपत सहित देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लाखों मजदूर उचित वेतन और कानूनी अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। यह आंदोलन किसी बाहरी उकसावे का परिणाम नहीं, बल्कि लंबे समय से जारी शोषण, उपेक्षा और वादाखिलाफी के खिलाफ स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया है। जब तक मजदूर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठा रहे थे, तब तक सरकार और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- नोएडा में मजदूरों की गिरफ्तारी की निंदा लेकिन जैसे ही आंदोलन ते...