रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। नोएडा, गुड़गांव, पानीपत और मानेसर सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे मजदूर आंदोलनों पर कथित दमन के विरोध में संयुक्त श्रमिक मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को गांधी पार्क में विभिन्न मजदूर संगठनों और यूनियनों ने सभा कर अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाया। सभा को संबोधित करते हुए ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव केके बोरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई श्रम संहिताओं के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों से 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है। इससे असंतोष बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- आदित्यपुर में मजदूरों के समर्थन में प्रदर्शन सीएस...