गोरखपुर, अप्रैल 11 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। मजदूरी करके घर लौट रहे दो मजदूरों से मारपीट करने एवं तमंचा सटाकर नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामेन आया है। पुलिस चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। खोराबार थाना क्षेत्र के गौर निवासी अलगू और तरकुलही गांव के अमरनाथ कुई बाजार मजदूरी करने गए थे। पीड़ित अलगू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात मजदूरी कर लौटते समय रास्ते में चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और नगदी व मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया, जिससे डरकर अमरनाथ ने 800 रुपये और अलगू ने 900 रुपये के साथ मोबाइल दे दिया। पीड़ितों के अनुसार जब वे गौर चौराहे पर पहुंचे तो चारों आरोपी फिर दिखाई दिए।उन्होंने अपना सामान वापस मांगा तो आरोपियों ने दोनों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहु...