मजदूरों से भरी पिकअप टोटांबी पुल के पास पलटी, एक दर्जन घायल
गुमला, मई 30 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा-गुमला एनएच-143ए पर टोटांबी पुल के समीप शनिवार को मजदूरों से भरी एक मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सवार एक दर्जन महिला-पुरुष मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।घायलों में संगीता देवी,देवमणि देवी,रवीना कुमारी, जितनी देवी, मनीषा कुमारी, सुनाली कुमारी, अंजली कुमारी, बंधनी, रूपेण देवी, सुनी कुमारी, बालेश्वरी कुमारी, सेवंती उरांव तथा मनोज उरांव शामिल हैं। सभी घायल डूमरटोली गांव के निवासी बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार सभी मजदूर खरका स्थित कालीचरण नामक व्यक्ति के खेत में तरबूज तोड़ने के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.