बक्सर, मार्च 31 -- पेज चार के लिए ---- हड़कंप नवरंग राय के डेरा गांव के पास मंगलवार की सुबह घटी घटना गोताखोरों और ग्रामीणों की प्रयास के बावजूद नहीं मिली बच्ची फोटो संख्या- 18, कैप्सन- मंगलवार को राजापुर में बच्ची के डूबने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। सिमरी, एक प्रतिनिधि। रामदास राय के डेरा थाना अंतर्गत गंगा नदी के कोल में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नवरंग राय के डेरा गांव के रहने वाले 10 मजदूर गंगा नदी कोल के दूसरे छोर पर सरसों काटने डेंगी नाव से जा रहे थे। तभी, मजदूरों से भरी नाव अनियंत्रित होकर अचानक पानी में समा गई। इससे नाव पर सवार लगभग सभी मजदूर पानी में गिर गए। घटना को देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किए, जिससे कुल 10 मजदूरों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। नाव हादसे क...