अलीगढ़, जून 8 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर के निकट रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 9 बजे मजदूरों से भरा एक टाटा मैजिक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो सवार कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों का उपचार प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर जलाली क्षेत्र में आम तोड़ने के काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में कासिमपुर के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक टेंपो पर से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण खोते ही तेज रफ्तार टेंपो सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

पुलिस और एंबुलेंस की सहायता हादसे में कासिमपुर कौड़ियागंज निवासी विशाल पुत्र सोरन सिंह...