पटना, अप्रैल 17 -- मजदूरों पर हो रहे दमन के खिलाफ ऐक्टू ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला। यह मार्च जगत नारायण रोड स्थित माले राज्य कार्यालय से निकाला गया और बुद्ध मूर्ति चौराहे पर समाप्त हुआ। ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने नोएडा में गिरफ्तार 300 से अधिक मजदूरों व ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ाई जाए। मौके पर आइसा के प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमारी, ऐक्टू नेता मुर्तजा अली व राज कुमार उर्फ पप्पू शर्मा, पन्नालाल समेत अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- मजदूर आंदोलनों के दमन के खिलाफ रुद्रपुर में गरजे श्रमिक संगठन यह भी पढ़ें- नोएडा बॉर्डर पर रोके गए माता प्रसाद पांडेय, मजदूरों से मिलने जा रहा था सपा डेलीगेशन यह भी पढ़ें- नोएडा में अब सियासी संग्राम, सपा के कई नेता हाउस अरेस्ट; माकपा...