बोकारो, अप्रैल 16 -- उत्तर भारत के नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों पर हो रहे कथित पुलिसिया दमन और गिरफ्तारियों के विरोध में सीटू ने गोमिया स्थित आईईएल कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रेस वार्ता के दौरान सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर और राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कई औद्योगिक इलाकों में मजदूर कम वेतन और ठेका प्रथा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और गिरफ्तारियां की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सीटू कार्यकर्ताओं समेत कई मजदूरों को जेल में डाला गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा नेताओ...