लखनऊ, फरवरी 12 -- केन्द्रीय श्रम संगठनों ने श्रमायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन मजदूर संगठनों ने की चारों श्रम सहिता रद्द किए जाने की मांग लखनऊ,संवाददाता। केन्द्रीय श्रम संगठनों की अपील पर गुरुवार को शहर के मजदूरों ने हड़ताल कर एपीसेन रोड, चारबाग स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, टीयूसीसी, एआईयीटीयूसी, सेवा व केन्द्रीय कर्मचारियों की स्वतंत्र फेडरेशन शामिल हुए। समाजवादी मजदूर सभा व लोक मजदूर सभा ने हड़ताल के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। अपर श्रमायुकत कार्यालय पर आयोजित सभा में मजदूर संगठनों के नेताओं ने प्रमुख रूप से चारों श्रम संहिता को वापस लिए जाने की मांग रखी। सभा को इंटक के महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, एचएमएस के मंत्री अविनाश पांडे और अरुण...