मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को मजदूरों ने भाकपा माले एवं एक्टू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभा हुई। मजदूर नेता रामनंदन पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है। माले के प्रखंड सचिव रामबालक सहनी ने कहा कि चार श्रम कोड मजदूरों की गुलामी का दस्तावेज है। उन्होंने पुराने कानून को बहाल करने की मांग की। सभा को किसान नेता बिंदेश्वर साह, मजदूर नेता वीरेंद्र पासवान, किशोरी राम, इंद्रजीत कुमार बबलू, संजय राय, रामनाथ साह, लक्ष्मी मंडल, वीरेंद्र कुमार उर्फ चुन्नू सिंह, राजकिशोर सहनी, मंजू देवी, रीता देवी, सुनैना देवी, प्रमिला देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...