जौनपुर, दिसम्बर 9 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर नगर में कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते मजदूरों तथा राहगीरों को कड़ाके की ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह-सवेरे माल लादने और उतारने पहुंचने वाले मजदूर ठंड से बचने के लिए कूड़ा-करकट और कबाड़ जलाने को मजबूर हैं। नगर क्षेत्र में सुबह के समय गलन के साथ बढ़ रहे ठंड के कारण मजदूरों के सामने दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मजदूर बबलू सरोज ने बताया कि अलाव की व्यवस्था सरकारी स्तर पर नहीं होने से सुबह-शाम बढ़ रही ठंड हम लोगों के लिए जानलेवा बन रही है। किसी तरह कूड़ा-कबाड़ जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। इस दौरान अहमद अली, संजय भोज्यवाल, बाबा भोज्यवाल समेत अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से ...