मोतिहारी, फरवरी 13 -- मोतिहारी। ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर पूर्वी चंपारण जिला में हड़ताल के पूर्णतः सफल रहने का दावा किया गया है। सीटू के राज्य काउंसिल सदस्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा, शक्ति नाथ तिवारी सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में बलुआ गोलंबर, बरियारपुर, कचहरी चौक, छतौनी, मीना बाजार एवं स्टेशन चौक पर प्रदर्शन किया गया। जुलूस बलुआ गोलंबर से जिला समाहरणालय तक गया। जहां सीटू नेता सतेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभा हुई । सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 4 लेबर कोड वापस लेने, मोतिहारी के अंदर ऑटो, ई रिक्शा स्टैंड स्थापित करने सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इसे अविलंब पूरा करने का मांग जिला अधिकारी से की। कार्यक्रम को शक्ति नाथ तिवारी, अशोक पाठक, संजय गुप्ता,एम एम कादरी,विपिन बिहारी दुबे, प्रदीप साहनी सहित अन्य लोगों ने...