अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़। मजदूर दिवस पर शुक्रवार को सांगवान फांउण्डेशन की ओर से सांगवान सिटी में श्रमिकों को शर्बत व स्वल्पाहार कराया। फाउंडेशन अध्यक्ष डा. नरेन्द्र सांगवान की अध्यक्षता में शर्बत वितरण का एवं स्वल्पाहार कराया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डा. नरेन्द्र सांगवान ने कहा कि एक मई मजदूरों के सम्मान और उनके महान योगदान को याद करने का दिन है। किन्तु राष्ट्र का विकास करने वाले मजदूरों की स्थिति ठीक नहीं है। यह बहुत ही चिन्ता का विषय है। हमें उनके उत्थान हेतु ठोस कदम उठाना होगा। इस मौके पर आरके पाण्डे, योगेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, योगेश उपाध्याय, लतेश शर्मा, अनिल वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मई दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर आवाज को किया बुलंद यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बांटे वाटर कूलर

हिंदी हिन्...