मोतिहारी, जनवरी 5 -- शहर के बलुआ चौक पर सुबह में काम की तलाश में आए सैकड़ों की संख्या में मजदूर खड़े रहते हैं। सुबह 4 बजे ट्रेन पकड़कर अधिकांश मजदूर आते हैं। स्टेशन से पैदल चलकर बलुआ चौक पर काम की तलाश में पहुंचते हैं। रविवार सुबह के 8.30 बजे थे। लेकिन अभी तक कोई भी व्यक्ति मजदूर के लिए नहीं आया था। शेख हारून , अर्जुन, झगरु सहनी ने बताया कि प्रतिदिन काम की तलाश में आते हैं। कड़ाके की ठंड में दूरदराज के गांव से टोकरी व कुदाल लिए रोजी रोटी के लिए आना पड़ता है। काम नहीं मिलने पर वापस होना पड़ता है । शहर में काम की तलाश में आना दैनिक रूटीन बन चुका है। हर रोज काम नहीं मिलने से भाड़ा लगाकर वापस भी होना पड़ता है। विकेश्वर साह,नरसिंह कुमार राम,अब्दुल कैश देवान ने बताया कि ठंड के मौसम में महीने में 15 से 20 दिन मजदूरी मिल जाय तो बहुत है। श्रमिक का...